{"_id":"6988cd7866a6ec63bc0cd6e0","slug":"student-murder-case-no-clue-found-on-third-day-of-murder-etah-news-c-163-1-sagr1016-146090-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्र हत्याकांड में तीसरे दिन भी नहीं लगा हत्यारों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्र हत्याकांड में तीसरे दिन भी नहीं लगा हत्यारों का सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। छात्र की हत्या के मामले में पुलिस अज्ञात हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और मोबाइल की सीडीआर के आधार पर भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मितरौल में शुक्रवार की सुबह दौड़ लगाने गए कक्षा 10 के छात्र धर्मेंद्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह 4 बजे निकला छात्र जब 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। ढूंढते हुए लगभग 10:30 बजे छात्र का शव गांव से 300 मीटर की दूरी पर एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वैड के साथ मौके पर पहुंच गए।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि एक के बाद एक पांच बार गर्दन पर धारदार हथियार से कर उसकी हत्या की गई थी। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, थाने की पुलिस व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर के आधार पर परिजन व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos