सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students performed art at the conclusion of Rovers Rangers Camp

Etah News: रोवर्स रेंजर्स कैंप के समापन पर छात्रों ने किया कला का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Students performed art at the conclusion of Rovers Rangers Camp
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स–रेंजर्स शिविर के समापन के दौरान शिक्षक व
विज्ञापन
जलेसर। नगर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स–रेंजर्स शिविर के समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में शनिवार को टेंट पिचिंग और पाक विद्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Trending Videos


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर टीमों को पुरुस्कृत कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया गया। शिविर में प्रतिभागियों ने अनुशासन और सेवा भावना का परिचय देते हुए विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। रोवर्स प्रशिक्षक रूपेश गौतम और रोवर्स प्रभारी रविंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को सीमित संसाधनों में बेहतरीन टेंट तैयार करना, भोजन तैयार करना सिखाया। कॉलेज के डॉ. आरके गोस्वामी ने कहा शिविर में एक साथ काम करने से छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा और टीम वर्क की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed