{"_id":"697e5a5edc120920db0acc9e","slug":"nano-fertilizer-will-reduce-cost-and-increase-production-etah-news-c-163-1-eta1002-145717-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नैनो उर्वरक से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नैनो उर्वरक से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बोलते जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह। स्रो
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग की ओर से नैनो उर्वरक के उपयोग व लाभों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक सुमित पटेल ने की।
कार्यशाला में इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि दीपक कुमार मंडल ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि बताते हुए कहा कि कम मात्रा में अधिक प्रभाव देने वाले नैनो उर्वरक पारंपरिक दानेदार उर्वरकों पर निर्भरता घटाते हैं। वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. प्रहलाद सिंह ने बताया कि नैनो डीएपी से उत्पादन लागत घटती है, पैदावार व गुणवत्ता बढ़ती है तथा कीट-रोगों का प्रकोप कम होता है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि किसानों में नैनो उर्वरकों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। उप कृषि निदेशक सुमित पटेल ने नैनो उर्वरकों को भविष्य की कृषि बताते हुए इसे पर्यावरण के लिए भी लाभकारी बताया। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित करीब 70 लोग मौजूद रहे।
Trending Videos