{"_id":"697e59c194589e5cd0064115","slug":"boogie-woogie-night-saw-the-childrens-performances-win-hearts-etah-news-c-163-1-eta1002-145727-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बूगी-वूगी नाइट में थिरके कदम, बच्चों की परफॉर्मेंस ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बूगी-वूगी नाइट में थिरके कदम, बच्चों की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बूगी-बूगी नाइट कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में शुक्रवार की रात रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर रही। शाम 7:30 बजे आयोजित बूगी-वूगी नाइट में बच्चों और कलाकारों ने शानदार नृत्य व गायन प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद कुमार शाक्य व अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर एल. कुंवर सेन शाक्य व ग्रामीण बैंक मैनेजर जितेंद्र सिंह शाक्य ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। संचालन आरुषि शाक्य ने किया। इस दौरान में ग्रुप डांस, जूनियर सोलो, सीनियर सोलो व डुएट डांस की परफॉर्मेंस किया। ए.के. विद्यालय अंबेडकर नगर ने सरस्वती वंदना व वेलकम डांस प्रस्तुत किया। पुरा सेथरी से आए बच्चों ने मनमोहक ग्रुप डांस किया। जीवी कॉन्वेंट, पहोर रोड ने सुनो गौर से दुनिया वालों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। जय हो डांस अकैडमी, फेमस स्क्रू, एसबीआर पब्लिक स्कूल, एसीसी कॉन्वेंट सहित कई संस्थानों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई।
जजों ने दिए निष्पक्ष निर्णय कार्यक्रम में बबीता कुलश्रेष्ठ, पूनम दीक्षित, जे.के. कुमार व तान्या चौहान ने जज की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों को अंक दिए। सम्मान व आयोजन प्रबंधन कार्यक्रम के संयोजक योगेश कुमार शाक्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सहसंयोजक मधु कुशवाह व जितेंद्र कुमार तोमर, सुनील पचौरी, शीशपाल सिंह, प्रेमपाल यादव, श्याम बाबू निगम, संजय कठेरिया योगदान मौजूद रहे।
Trending Videos