{"_id":"69d3f32ce263145ab70d7c42","slug":"temple-bells-and-ashtadhatu-idol-of-goddess-durga-stolen-from-temple-etah-news-c-163-1-eta1013-148766-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंदिर से घंटे और दुर्गे मां की अष्टधातु की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंदिर से घंटे और दुर्गे मां की अष्टधातु की मूर्ति चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सकरौली के गांव नगला झडू बलिदादपुर के मंदिर में रखी दुर्गे मां की अष्टधातु की मूर्ति जो चोरी हो
विज्ञापन
जलेसर। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। अब फिर से चोरों ने सकरौली क्षेत्र के गांव नगला झडू बलिदादपुर में मंदिर से मातारानी की अष्टधातु की मूर्ति और कई घंटे पार कर दिए। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। मंदिर के महंत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव में करीब 100 वर्ष पुराना मातारानी का मंदिर है। इसमें करीब डेढ़ फुट ऊंची माता रानी की अष्टधातु की मूर्ति रखी हुई थी। यह मंदिर गांव वालाें की आस्था का केंद्र है। आसपास के गांव के लोग भी पूजा करने आते हैं। नवरात्र में यहां काफी भीड़ उमड़ती है। मन्नत पूरी होने पर लोग यहां पीतल के घंटे भी चढ़ाते हैं। सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे गांव के लोग खेत पर जा रहे थे। उन्होंने मंदिर का दरवाजा खुला देखा तो शंका हुई।
मंदिर में भीतर गए तो दुर्गा माता की अष्टधातु की मूर्ति और घंटे गायब थे। घटना की जानकारी पर भीड़ एकत्रित हो गई। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने घटना के संबंध में छानबीन की। वहीं डॉग स्क्वैड और फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। मंदिर के महंत सुरेश चंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भंडारे में ही की मंदिर की रेकी
गांव के दिंगबर सिंह यादव, ओमकार सिंह यादव, रजत यादव, अवनीश कुमार, प्रदीप यादव, राकेश कुमार, आदि ने बताया कि रविवार को गांव मेंं भंडारा था। शाम को बारिश भी हो गई। इसके कारण लोग थके हुए थे जो कि रात में सो गए। अंदेशा है कि भंडारे में शामिल होने के दौरान ही चोर ने मंदिर की रेकी की और रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
30 किमी है गांव बलिदादपुर से थाना सकरौली की दूरी
नूहखेड़ा के पास स्थित बलिदादपुर गांव थाना सकरौली से करीब 28 किलोमीटर दूर है। जबकि जलेसर से इसकी दूरी 20 किलोमीटर से कम है। ग्रामीणों को जलेसर होकर ही सकरौली जाना पड़ता है। लोगों ने गांव के सकरौली के स्थान पर जलेसर कोतवाली में शामिल करने की मांग की है।
--
मंदिर में चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मंदिर का सामान बरामद किया जाएगा। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
-- -
10 दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं
सकीट। सकीट क्षेत्र के उम्मेदपुर स्थिति प्राचीन शिव मंदिर से 27 मार्च की रात को चोरों ने आधा दर्जन पीतल के घंटे और अन्य सामान चोरी कर लिया था। प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। 10 दिन बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है। ग्रामीण घटना की जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos