सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The accused of murderous assault held the witness hostage and beat him.

Etah News: जानलेवा हमले के आरोपी ने गवाह को बंधक बनाकर पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The accused of murderous assault held the witness hostage and beat him.
विज्ञापन
जलेसर। जानलेवा हमले के आरोपी ने गवाह को अपने घर में बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी ने चार वर्ष पहले पीड़ित युवक के भतीजे को गोली मारी थी। इसमें पीड़ित युवक गवाह था। कोर्ट में दो दिन पहले गवाही देने पर आरोपी ने पीड़ित पर हमला कर दिया।
Trending Videos


गांव सिकंदरपुर मढ़ी निवासी श्यामवीर पर गांव के चेतन को गोली मारने का आरोप है। चार वर्ष पुरानी वारदात का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जानलेवा हमले में चेतन के चाचा कौशल गवाह हैं। उन्होंने दो दिन पहले कोर्ट में गवाही दी थी। गवाही देने पर श्यामवीर तिलमिला रहा था, आरोप है शनिवार देर शाम को कौशल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में खड़े श्यामवीर ने कौशल के गुजरने पर गाली गलौज करते हुए जबरन अपने घर में खींच लिया और लाेहे की रॉड से पीटने लगा। शोर सुनकर गांव के राहुल और अन्य लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया। थाना प्रभारी संजय राघव ने कौशल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed