{"_id":"6980f6304f849ced670f117a","slug":"the-tobacco-crop-was-destroyed-and-six-bighas-of-land-were-freed-from-encroachment-etah-news-c-163-1-eta1003-145813-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तंबाकू की फसल नष्ट कर छह बीघा खेत को कब्जामुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तंबाकू की फसल नष्ट कर छह बीघा खेत को कब्जामुक्त कराया
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव विजैदपुर में सोमवार को कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने छह बीघा जमीन को मुक्त कराया है। कब्जामुक्त कराई गई भूमि तहसील के अभिलेखों में बंजर भूमि में दर्ज थी जिस पर गांव का एक व्यक्ति कई साल से काबिज था।
प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र के गांव विजैदपुर की बंजर भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही है। शिकायत पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने राजस्व टीम से जांच कराई। रिपोर्ट आने पर सोमवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, लेखपाल सुखवीर सहित राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नाप तौल की।
प्रशासन ने कार्रवाई के समय किसी के न आने पर बुलडोजर और मजदूरों की मदद से खेत में खड़ी तंबाकू की फसल को नष्ट करा दिया। कब्जामुक्त कराने के बाद राजस्व अभिलेखों में बंजर में दर्ज भूमि की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई है। प्रधान और गांव वालों को चेतावनी दी गई है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी भूमि पर प्रशासन ने बोर्ड लगवाया है।
Trending Videos