सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman was beaten and thrown out of the house along with her children.

Etah News: महिला को पीटकर बच्चों सहित घर से निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The woman was beaten and thrown out of the house along with her children.
विज्ञापन
एटा। कस्बा मारहरा के मोहल्ला चोबदार बैंड वाली गली में एक महिला को पीटा गया। महिला का आरोप है कि मायके से बच्चों के साथ ससुराल लौटी तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। पति और जेठ ने गाली-गलौज की विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
Trending Videos


कस्बा व थाना मारहरा के मोहल्ला चोबदार निवासी रुकसार ने थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 29 जनवरी की शाम करीब सात बजे अपने मायके खुर्जा जिला बुलंदशहर से दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल पहुंची। घर का दरवाजा खोलने को कहा तो पति परवेज रईस ने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति मकान की छत पर चढ़कर बेवजह ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पीटने के लिए दौड़ा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इससे पहले भी पति उसके साथ कई बार पीट चुका है। इसके साथ ही जेठ जावेद रईस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जेठ मकान में हिस्सा नहीं देना चाहता और उसी के उकसावे में पति आए दिन विवाद करता है। घटना के समय जेठ ने भी गाली-गलौज की और विरोध पर पीटने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। ठंड के मौसम में घर से निकाले जाने के बाद वह बच्चों को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनात के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed