{"_id":"6a53d7c69edb48b47503c976","slug":"theft-of-28-engine-boxes-from-a-moving-truck-solved-three-members-of-an-inter-district-gang-arrested-etah-news-c-163-1-eta1014-153248-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चलते ट्रक से 28 इंजन बॉक्स चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चलते ट्रक से 28 इंजन बॉक्स चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। करीब दो माह पहले चलते ट्रक से 28 इंजन बॉक्स चोरी की वारदात का थाना पिलुआ पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर खुलासा कर दिया। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो इंजन बॉक्स और एक लाख दस हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के बाकी सामान की तलाश जारी है।
सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि दो मई क रात्रि को कानपुर से नोएडा 147 इंजन बॉक्स (क्रैंककेस असेंबली) लेकर जा रहे ट्रक से रास्ते में पुठिया गांव के पास हाईवे पर 28 बॉक्स चोरी कर लिए गए थे। चालक दिनेश कुमार की सूचना पर थाना पिलुआ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना पिलुआ पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ निवासी मुख्तार, राजू और प्रशांत उर्फ कलुआ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी के दो इंजन बॉक्स और एक लाख दस हजार रुपये बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय स्तर पर चोरी की वारदातों में सक्रिय रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रशांत उर्फ कलुआ के खिलाफ अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं मुख्तार के खिलाफ भी चोरी और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
सीओ ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। शेष चोरी हुए इंजन बॉक्स की बरामदगी व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।