सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three-member committee constituted to conduct inquiry at medical college.

Etah News: मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three-member committee constituted to conduct inquiry at medical college.
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में अनियमितताओं की शिकायत पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि मेडिकल कॉलेज में काफी समय से लगातार अव्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई हैं। इस मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश को अध्यक्ष, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद और एसडीएम श्वेता सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके साथ कई विभागों में चिकित्सक सुबह 9 बजे से पहले ही उपस्थित नहीं होते हैं। साथ ही मरीजों को चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाएं उपलब्ध नहीं होती है। वहीं मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट की समय से सर्विस नहीं हो पाती है। इससे ऑक्सीजन प्लांट का सॉफ्टवेयर क्रैश हो जाता है। इससे इमरजेंसी तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती है। मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई देने के लिए सिलिंडर का प्रयोग करना पड़ता है। डीएम ने टीम को निर्देश दिए हैं कि मेडिकल कॉलेज में चल रही अव्यवस्थाओं के कारणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed