सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three women had their gold chains stolen during the Bhagwat Katha event.

Etah News: भागवत कथा में 3 महिलाओं की सोने की चेन चोरी हुई

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three women had their gold chains stolen during the Bhagwat Katha event.
विज्ञापन
जलेसर। कस्बे में तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने से लोग सकते में हैं। मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रसाद लेते समय महिलाओं के गले से चोर सोने की चेन चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में मंदिर और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Trending Videos


कस्बे के प्राचीन भैरो बगीची मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ रहती है। कथा के बाद प्रसाद लेने को लाइन में लगी तीन महिलाओं के गले से चोर सोने की चेन चोरी कर ले गए। मंदिर के पड़ोस में रहने वाले मधुर वार्ष्णेय ने पुलिस को बताया उनकी मां रोजाना भागवत कथा सुनने मंदिर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के समापन पर वह प्रसाद के लिए लाइन में लगी थी। अचानक चोर उनके गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। शोर मचाने पर चोर भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग गए। मंदिर में खलबली मचने के बाद दो अन्य महिलाओं की चेन तोड़कर ले जाने की जानकारी हुई। इससे पहले चोर शुक्रवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर माता रानी का चांदी का छत्र सहित अन्य आभूषण और रुपयों से भरा दानपात्र चोरी कर ले गए।

मंदिर में लगातार हुई चोरी की घटना से पुलिस सकते में है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने कहा चोरी की दोनों घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed