सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   While chasing away a monkey, a young man came in contact with a high-tension wire and suffered burn injuries.

Etah News: बंदर भगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, झुलसा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
While chasing away a monkey, a young man came in contact with a high-tension wire and suffered burn injuries.
विज्ञापन
एटा। बंदर भगाते समय रविवार दोपहर एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

कोतवाली नगर क्षेत्र के शृंगार नगर निवासी उमेश पांडेय (48) रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने घर की छत पर बंदरों को भगाने गए थे। इस दौरान एक बंदर ने उन्हें घुड़की दिखाई जिससे वह डर गए और छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद परिजन में अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि वह लगभग 50 फीसदी झुलस गए हैं। उनका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed