फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   12 teams will go door-to-door for the prevention of dengue and malaria.

Etawah News: डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर दौड़ेंगी 12 टीमें

Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
12 teams will go door-to-door for the prevention of dengue and malaria.
इटावा। स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर 12 बिंदुओं पर पड़ताल करेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचाव करने को लेकर 12 टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में में दो-दो लोगों को लगाया गया है। टीमों को एक पंफलेट दिया गया है। इसमें वह घर-घर जाकर 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट भरेंगे। इन टीमों की मॉनीटरिंग करने के लिए मलेरिया निरीक्षक गोपाल गुप्ता, नवीन सक्सेना, श्रीकांत शाक्य, सुषमा यादव को लगाया गया है। यह टीमों के कार्य की पड़ताल करेंगे। वहीं, डिप्टी सीएमओ यतेंद्र राजपूत को इसकी मॉनीटरिंग के लिए लगाया गया है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी मोहल्ले में डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी देने वाले पोस्टर चिपकाएंगे। साथ ही जल भंडारण व्यवस्था की जांच करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी लोगों से घरों के आसपास किसी भी तरह का जलभराव न होने देने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर भरेंगे रिपोर्ट
-घरों में रखे कूलर में प्रतिदिन पानी बदलता जा रहा है या नहीं।
-कूलर में गंदा पानी जमा है तो उसमें दवा का छिड़काव किया गया या नहीं।
-गमले में गंदा पानी जमा न हो।
-टायर में पानी एकत्र न हो।
-मकान की छतों पर खाली बर्तनों में पानी इकट्ठा न हो।
-फ्रिज के पीछे की ट्रे में गंदा पानी एकत्र न हो।
वर्जन--
लोगों से घरों में सफाई करने और आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोग अपने घरों के कूलर की टंकी, फ्रीज के पीछे की ट्रे को साफ रखें। यह भी ध्यान रखें कि पक्षियों के लिए रखे सकोरे के अंदर मच्छर का लारवा तो नहीं पनप रहा है। ज्यादा दिनों तक पानी ठहराव में मच्छर का लारवा आसानी से पनप जाता है। इसलिए हम सबको इसके प्रति जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन

-डॉ. एसएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed