फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four schools, including SPS Global, have secured a spot in the semi-finals.

Etawah News: एसपीएस ग्लोबल समेत चार विद्यालयों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four schools, including SPS Global, have secured a spot in the semi-finals.
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीबीएसई क्लस्टर-4 खो-खो चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ अपनी टीमों को जीत दिलाने का प्रयास किया। अंडर-17 वर्ग में एसपीएस ग्लोबल इटावा, पंडित बाबूराम विद्यालय दिबियापुर और सेंट पीटर्स विद्यालय इटावा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में नारायणा पब्लिक स्कूल, गोंडा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में एसपीएस ग्लोबल इटावा की टीम ने एसआरएस विद्यालय फिरोजाबाद के खिलाड़ियों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरा जोर लगाया। एसपीएस ग्लोबल के खिलाड़ियों ने रणनीति और टीमवर्क के दम पर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ाधिकारी एवं प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई सर्वेंद्र सिंह चौहान तथा अधिवक्ता अनिल चौधरी मौजूद रहे। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed