{"_id":"33-145629","slug":"Etawah-145629-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज दिखाएगा ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज दिखाएगा ताकत
Etawah
Updated Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। ब्राह्मण विरोधी मानसिकता रखने वालों को कड़ा जवाब देने के लिए प्रदेश में छह वृहद ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
वह शुक्रवार को सिविल लाइन में संगठन के प्रदेशीय प्रवक्ता सुरेश दुबे के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाआें से बेहद आहत है। संगठन उत्पीड़न के मामलों को लेकर बेहद संजीदा है। छोटे-छोटे ब्राह्मण संगठनों को साथ लेकर आरक्षण एवं दलित एक्ट से प्रभावित लोगों को जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने अपनी पार्टी के शासन काल में ब्राह्मणों की दुर्दशा कराई। उसे समाज कभी भूल नहीं पाएगा। कुछ माह पूर्व संतोषपुरा में ब्राह्मणों के साथ ज्यादती हुई। इस ज्यादती का खुल कर विरोध करने वाले ब्राह्मण महासभा कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी का सरकार पुलिस के जरिए उत्पीड़न करा रही है। वार्ता के दौरान प्रदेशीय अध्यक्ष पं. अंजनी कुमार त्रिपाठी, महिला प्रदेशीय सचिव अनुपम मिश्रा, ब्रजेश दीक्षित, योगेश तिवारी, कमलेश चौबे आदि मौजूद रहे।
Trending Videos