{"_id":"69dbe58a7c4ac5a07208f852","slug":"a-sanitation-worker-climbed-a-tower-to-marry-his-girlfriend-etawah-news-c-216-1-etw1005-140972-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रेमिका से शादी की जिद पर टॉवर पर चढ़ा सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रेमिका से शादी की जिद पर टॉवर पर चढ़ा सफाई कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 32: बात बनाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक। स्रोत सोशल मीडिया
फोटो 33: युवक की मां को समझाते बसरेहर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह। स्रोत सोशल मीडिया
एक घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, बसरेहर के किल्ली तिराहे के पास रविवार शाम चार बजे की घटना
-परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे, पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद उतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कस्बा बसरेहर के किल्ली तिराहे पर रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक सफाई कर्मी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। एक घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के समझाने पर युवक उतर आया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची जहां देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे।
कस्बा बसरेहर निवासी सुनील वाल्मीकि विकास भवन में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। रविवार शाम चार बजे किल्ली तिराहे के पास नई बस्ती में लगे टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों में चर्चा है कि युवक क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। युवक का आरोप है कि युवती भी उससे शादी करने को तैयार है, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ है। इसको लेकर युवती परिजन उसके साथ मारपीट करते हैं।
इसी बात से आहत होकर युवक टॉवर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने के बाद युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। युवती के मौके पर पहुंचने के बाद युवक टॉवर से नीचे उतर आया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां देर शाम तक समझौते के प्रयास जारी थे। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। लड़की लड़के के साथ शादी करने की जिद कर रही थी। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos