{"_id":"69dbe4f9e2c5741b3f03ccbf","slug":"pipeline-broke-water-has-been-filling-the-road-for-two-days-etawah-news-c-216-1-etw1004-140936-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पाइपलाइन टूटी, दो दिन से सड़क पर भर रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पाइपलाइन टूटी, दो दिन से सड़क पर भर रहा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:08:: पाइपलाइन टूटने से सड़क पर भरा पानी
ग्रामीणों ने की पेयजल पाइपलाइन को ठीक कराए जाने की मांग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बकेवर। ग्राम पंचायत लखना देहात में हर घर नल जल योजना के तहत डाली गई पेयजल पाइप लखना चकरनगर मार्ग पर अड्डा परमसिंह पचपेड़ा के सामने फट जाने से पक्की सड़क पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अभी तक जलनिगम ने पाइपलाइन के लीकेज को ठीक नहीं किया है।
ग्राम पंचायत लखना देहात में चकरनगर मार्ग पर राजाबाबू शिवहरे के घर के सामने दो दिनों से पाइपलाइन लीकेज पड़ी है। इसके चलते यहां पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने इसकी जानकारी जलनिगम के ठेकेदार को दी लेकिन इसके बाद भी लीकेज को सही नहीं कराया गया। स्थानीय रवि गोयल व भारत पाल ने बताया कि लीकेज होने से हुए जलभराव से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के श्यामसुंदर, राघवेंद्र राजावत, अमितसोनी, डॉ. रामविहारी, सोनू राजावत, रिंकू राजावत ने जिला प्रशासन से जल्द ही पाइपलाइन का लीकेज ठीक कराए जाने की मांग की है। वहीं मामले पर जेई जलनिगम उमेश सिंह चौहान ने बताया कि मामले को लेकर ठेकेदार को निर्देश दिए जा चुके हैं। रविवार को लीकेज ठीक करने का कार्य किया जाएगा।
Trending Videos