सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Administration woke up, cleanliness drive launched in Sindaus village

Etawah News: जागा प्रशासन, सिंडौस गांव में चला सफाई अभियान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up, cleanliness drive launched in Sindaus village
विज्ञापन
चकरनगर। सिंडौस गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर गुरुवार को शुक्रवार को सफाईकर्मियों की टीम गांव पहुंची और मुख्य रास्तों, नालियों व गलियों में जमा कीचड़ को साफ किया। गांव की इस समस्या को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद चले सफाई अभियान से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos


सिंडौस गांव में पिछले कई महीनों से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर 17 मार्च को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों की नींद टूटी और शुक्रवार को गांव में सफाईकर्मियों की टीम भेजकर सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने बताया सफाई अभियान चलाए जाने के बाद अब गलियों चलने लायक बन गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि सफाई व्यवस्था को नियमित बनाए रखा जाए जिससे भविष्य में फिर से ऐसी स्थिति न बने। एडीओ पंचायत श्यामबरन राजपूत ने बताया गांव में तीन सफाई कर्मचारियों की टीम बनाई गई हैं, जो सफाई का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed