सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband and two brothers-in-law arrested for beating wife and friend, forcing them to parade with their faces blackened

Etawah News: पत्नी व दोस्त को पीट व मुंह काला कर घुमाने में पति समेत दो देवर गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Husband and two brothers-in-law arrested for beating wife and friend, forcing them to parade with their faces blackened
विज्ञापन
फॉलोअप---
Trending Videos

-थाना वैदपुरा गांव के एक गांव की घटना, महिला मर्जी से युवक से गई थी चली
-पति व परिजन महिला को जबरदस्ती घर बुलाकर पीटकर गांव में था घुमाया
संवाद न्यूज़ एजेंसी

इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को बुलाकर पीटने और मुंह काला कर महिला के साथ गांव में घुमाने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी उसके पति व उसके दो देवरों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।
घटना के अनुसार तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी निवासी युवक के साथ चली गई थी। 27 मार्च की शाम परिजन उसे वापस गांव ले आए। आरोप है कि इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई और उसी से युवक को फोन कर गांव बुलवाया गया। 27 मार्च रात में गांव पहुंचे युवक को पहले से मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। उसे एक कमरे में बंद कर रातभर बंधक बनाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मार्च सुबह दोबारा पीटकर उसका मुंह काला किया गया। इसके बाद युवक और महिला को गांव में घुमाया गया। घटना की सूचना पीड़िता के ससुर ने डायल 112 पर दी थी। पीड़िता के पुलिस के सामने हुए बयान में पति व दो देवरों की संलिप्तता सामने आई। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पति व देवरों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही सात अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पीड़िता के न्यायालय में बयान कराए गए हैं। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed