{"_id":"69c96bb872e9e5e99604b323","slug":"two-arrested-for-selling-fake-urea-in-the-name-of-a-companytwo-arrested-for-selling-fake-urea-in-the-name-of-a-company-etawah-news-c-216-1-etw1002-140108-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: टाटा कंपनी के नाम से नकली यूरिया बेचते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: टाटा कंपनी के नाम से नकली यूरिया बेचते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10::मौके पर जांच करती पुलिस व कंपनी के प्रतिनिधि। स्रोत स्वयं
टाटा कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर इकदिल पुलिस ने मारा छापा
करीब 30 बाल्टियां भरी हुईं, एक हजार लीटर के टैंक में 10 लीटर नकली यूरिया मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। ग्वालियर बाईपास पर टाटा कंपनी की नकली यूरिया डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) बेचते हुए दो आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य सरगना फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 30 बाल्टियां भरी हुईं और एक हजार लीटर के टैंक से 10 लीटर नकली यूरिया बरामद की है। मौके से बड़ी संख्या में बाल्टी और उनके ढक्कन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रोटेक्ट आईपी प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनकी कंपनी का टाटा कंपनी के साथ अनुबंध है। इसके तहत उन्हें टाटा कंपनी के नाम से नकली यूरिया बनवाने और बेचने वालों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी मिली कि ग्वालियर बाईपास सड़क पर कुछ दुकानों पर नकली यूरिया बेची जा रही है। पुलिस ने दीप यूरिया पंप और भारत यूरिया पंप पर छापा मारा। मौके पर आरोपी टाटा मोटर्स की असली जैसी दिखने वाली 20 लीटर की बाल्टियों में नकली यूरिया डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) भरकर ट्रक चालकों को बेचते मिले।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों राजू राजपूत निवासी खेड़ा महाराजपुर और संजीव निवासी लोकमल मील के पीछे को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी विमलेश कुमार उर्फ बबलू यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से टाटा मोटर्स के नाम वाली डीईएफ की 30 भरी हुई बाल्टियां बरामद की हैं। उधर, 1000 लीटर क्षमता का टैंक मिला है। इसमें नकली लिक्विड भरा था।
फ्यूल डिस्पेंसिंग नोजल और डेंसिटी मीटर और माल की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि गुरुग्राम से आए टाटा कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर छापा मारी की गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos