{"_id":"69c96b8e6919c4523a0873b0","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-outside-the-villagethe-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village-etawah-news-c-216-1-etw1005-140102-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14: पूरन सिंह की फ़ाइल फोटो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-लहरियापुरा गांव में रविवार सुबह शव देख फैली सनसनी
-पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। लहरियापुरा गांव में रविवार सुबह गांव के बाहर खेतों में युवक शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार सुबह 10 बजे ग्राम लहरियापुरा निवासी पूरन सिंह (53) का शव खेतों में बबूल के पेड़ पर अंगोछे के सहारे लटका मिला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही मृतक का बड़ा बेटा मोहर सिंह और पत्नी नीलम रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शराब पीने का आदी था। उसके बड़े बेटे के अनुसार परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन अचानक पिता यह कदम उठा लिया। मृतक का बड़ा बेटा पास के गांव में मजदूरी करने गया था जबकि छोटा बेटा महेंद्र मोहन लखना में पेंटिंग का काम करने गया हुआ था। घटना से पत्नी, दो पुत्रों और विवाहित पुत्री शिल्पी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos