फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegation of fraudulently entering a name in the land record (Khatauni)Allegation of fraudulently entering a name in the land record (Khatauni)

Etawah News: फर्जी तरीके से खतौनी में नाम दर्ज करने का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraudulently entering a name in the land record (Khatauni)Allegation of fraudulently entering a name in the land record (Khatauni)
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत, राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। तहसील क्षेत्र के ग्राम रीतौर की मडैया में पैतृक कृषि भूमि पर फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर राजस्व अभिलेखों की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम रीतौर की मडैया निवासी लल्लूराम ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी पैतृक कृषि भूमि पर गलत तरीके से सांठगांठ कर खतौनी और विरासत में अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। पीड़ित के अनुसार, विपक्षी व्यक्तियों का साल 1971 से लेकर आज तक किसी भी राजस्व अभिलेख, खतौनी या खसरा में कोई नाम दर्ज नहीं था और न ही उनके पास भूमि के मालिकाना हक का कोई वैध दस्तावेज है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि पूर्व में इस विवादित मामले की सुनवाई के दौरान तहसीलदार ने विपक्षियों के दावों को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर राजस्व अभिलेखों में दोबारा उनके नाम दर्ज कर दिए गए, जो सीधे तौर पर विभागीय अनियमितता और मिलीभगत को दर्शाता है। इससे पीड़ित के भूमि अधिकारों पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लल्लूराम ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, तहसीलदार के पुराने आदेश का परीक्षण कराने और फर्जी नाम तत्काल हटाकर इस खेल में शामिल दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed