फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Vaishali Express arrived eight hours late, while the Gomti Express was delayed by one hour.

Etawah News: वैशाली आठ घंटे तो गोमती एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई

Fri, 10 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The Vaishali Express arrived eight hours late, while the Gomti Express was delayed by one hour.
फोटो 6: इटावा जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन

- लखनऊ-बाराबंकी के बीच रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान लेट हुईं ट्रेनें

-लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को हुई परेशानी, घंटों करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लखनऊ-बाराबंकी रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंचीं। इसमें सबसे अधिक वैशाली एक्सप्रेस आठ घंटा, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा समेत पांच ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
शुक्रवार को लखनऊ की ओर से आने वाली अधिकतर ट्रेनें इटावा जंक्शन पर घंटों देरी से पहुंचीं। इसमें प्रमुख रूप से पांच प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट रहीं। इसमें सबसे ज्यादा बुरा हाल वैशाली एक्सप्रेस का रहा, जो करीब 8 घंटे 20 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा वीआईपी ट्रेन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

इसके अलावा मगध एक्सप्रेस 2 घंटे 34 मिनट, अवध एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट, गोमती एक्सप्रेस 1 घंटा 08 मिनट देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने की वजह से इटावा रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। यात्री ट्रेनों की लोकेशन जानने के लिए परेशान दिखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि लखनऊ-बाराबंकी रेलवे ट्रैक के बीच मरम्मत कार्य का कार्य होने की वजह से लखनऊ से आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। इस कार्य को जल्द ही समाप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों का समय से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed