फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Municipal Council launches anti-encroachment drive.Municipal Council launches anti-encroachment drive.

Etawah News: नपा ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 10 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council launches anti-encroachment drive.Municipal Council launches anti-encroachment drive.
फोटो: 32 बालूगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती नपा की टीम। संवाद
विज्ञापन

फोटो: 33 नपा कर्मियों से विरोध जताते व्यापारी नेता। संवाद
व्यापारी नेता की आपत्ति के बाद रोका गया अभियान, हुआ चिह्निकरण
अधिकारी की गैर मौजूदगी में अभियान शुरू करने पर भी जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। बारिश के कारण टला अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार शाम अचानक शुरू होने से बालूगंज मार्ग पर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पालिका की टीम जेसीबी, ट्रैक्टर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और फुटपाथ पर लगे ठेले, फड़ व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
बालूगंज मार्ग पर शुक्रवार अचानक शुरू किए गए अभियान के दौरान कई दुकानदार अपना सामान समेटने लगे, जबकि कुछ लोग सामान छोड़कर वहां से हट गए। पालिका कर्मियों ने तख्त, क्रेट व अन्य सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखना शुरू कर दिया। सूचना पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विमल पोरवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी की गैर मौजूदगी में कार्रवाई शुरू करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अभियान से पहले हुई बैठक में बताया गया था कि पहले प्रमुख मार्गों पर रेड लाइन से चिन्हीकरण किया जाएगा और इसके बाद अभियान चलाने पर सहमति बनी थी। अचानक कार्रवाई से बाजार में अनावश्यक अफरा तफरी का माहौल बन गया। व्यापारी नेताओं और पालिका कर्मियों के बीच वार्ता के बाद अभियान रोक दिया गया। इसके बाद प्रमुख मार्ग पर रेड लाइन से चिन्हीकरण कराया गया। कई दुकानदारों ने भी स्वयं अपने टीन-टप्पर और अस्थायी अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। बताते चलें कि बुधवार को चलने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान बारिश होने के चलते टाल दिया गया था।
विज्ञापन

ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बारिश के कारण रुके अभियान के तहत शुक्रवार को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ चिह्ननीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए है। बैठक में तय नियमों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed