फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Assessment of sports talent to begin on August 13; schedule for trials in 19 sports released.

Etawah News: 13 अगस्त से खेल प्रतिभाओं की होगी परख, 19 खेलों के ट्रायल का शेड्यूल जारी

Fri, 07 Aug 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Assessment of sports talent to begin on August 13; schedule for trials in 19 sports released.
इटावा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न खेलों में जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन एवं ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 13 अगस्त को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित होंगे। इसमें सफल खिलाड़ी 18 व 19 अगस्त को मंडल स्तरीय और 24 व 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन समेत कुल 19 खेलों को शामिल किया गया है। विभिन्न खेलों के प्रदेश स्तरीय ट्रायल श्रावस्ती, अयोध्या, बरेली, बस्ती, प्रयागराज, रायबरेली, आगरा, लखनऊ, अमेठी, मेरठ, उन्नाव, कानपुर, आजमगढ़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी और कासगंज सहित अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें संबंधित खेल का स्किल टेस्ट देने की अनुमति मिलेगी। इच्छुक खिलाड़ी अपने विभागाध्यक्ष से प्रमाणित आवेदन के साथ 13 अगस्त को सुबह 11 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed