फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Motorcyclist spots two leopards by the roadside; panic ensues.

Etawah News: बाइक सवार को सड़क किनारे दिखे दो तेंदुए, दहशत

Fri, 07 Aug 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist spots two leopards by the roadside; panic ensues.
उदी। उदी-चकरनगर मार्ग पर गाती गांव से पहले गुरुवार देर शाम दो तेंदुए देखे गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। एक बाइक सवार ने दावा किया कि तेंदुओं ने उस पर हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बाइक सवार अभिषेक अड्डा से अपने घर लौट रहा था। गाती गांव से पहले उसने सड़क पर दो जंगली जानवर देखे। बाइक की लाइट पड़ने पर उसे पता चला कि वे तेंदुए थे। जैसे ही वह उनके करीब पहुंचा, दोनों उसकी ओर बढ़े। खतरा भांपकर अभिषेक ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई और सुरक्षित निकल गया। बाद में वह ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंचा। वहां सड़क किनारे तेंदुओं के पैरों के निशान मिले। ग्रामीणों का कहना है कि रात में इस मार्ग से निकलना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने तेंदुओं की मौजूदगी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सेंचुरी रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि उक्त स्थान पर एक दल भेजा जाएगा। जांच के बाद लोगों को तेंदुओं से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही जसवंतनगर में बलरई थाना क्षेत्र के बाउथ गांव के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। गांव बीबामऊ निवासी प्रशांत ने आगरा से लौटते समय सड़क पर तेंदुआ देखा। उन्होंने तुरंत कार पीछे मोड़ ली और सुरक्षित दूरी पर रुके। प्रशांत ने घर पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने कांबिंग नहीं की, जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद तेंदुए के पदचिह्न तलाश कर सुरक्षा की मांग की। बलरई थाना पुलिस ने लोगों से रात में अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की। डीएफओ विकास नायक ने क्षेत्रीय वनाधिकारी अजीत पाल सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने वन दरोगा सचिन कुमार को मौके पर भेजकर निरीक्षण और लोगों को जागरूक करने को कहा। संभावित प्रभावित क्षेत्र में चेतावनी पोस्टर, बैनर और बोर्ड लगाने के आदेश भी जारी हुए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed