सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attacked with a knife for asking for the return of jewelry

Etawah News: जेवर वापस मांगने पर चाकू से किया हमला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Attacked with a knife for asking for the return of jewelry
विज्ञापन
भरथना। पत्नी के जेवर मांगने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव कंधेशी पचार निवासी चरन सिंह ने अपने ही गांव के राजवीर उर्फ सोनू, मनीष, सर्वेश और राजवीर की पत्नी मोहिनी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 मार्च की रात उसने पत्नी संजना से पूछा कि तुम्हारे जेवर कहां है। पत्नी ने कहा कि राजवीर ने ले लिए हैं। बाद में वापस कर देने की बात कही थी। जब उसने आरोपियों से अपनी पत्नी के जेवर वापस करने की बात कही तो वह मेरे घर पर आए और गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसी दौरान राजवीर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed