सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike hits elderly pedestrian; death ensues.

Etawah News: बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike hits elderly pedestrian; death ensues.
विज्ञापन
-नगला बरी हवाई पट्टटी मार्ग पर हादसा, पुलिस ने बाइक की जब्त
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला बरी हवाई पट्टी मार्ग पर रविवार शाम बाइक सवार ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बाइक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रविवार देर शाम साढ़े सात बजे क्षेत्र के नगला बाबा निवासी भोजराज राजपूत (65) रकसिया ग्राम के पास नगला बरी हवाई पट्टी मार्ग से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भोजराज सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल वृद्ध को तुरंत सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी। डाक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान वृद्ध भोजराज ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed