{"_id":"6a15950c435f9f6907021883","slug":"etawah-car-crashes-into-stationary-container-on-highway-five-seriously-injured-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी कार, पांच घायल, दूल्हा-दुल्हन सैफई रेफर; शादी वाले घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी कार, पांच घायल, दूल्हा-दुल्हन सैफई रेफर; शादी वाले घर में मची चीख-पुकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 26 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Etawah News: घटना नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा के पास मंगलवार दोपहर की है। कार सवार लोग जालौन से लौट रहे थे। दूल्हा-दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल दूल्हा-दुल्हन व क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मंगलवार दोपहर सुनवर्षा के पास दुल्हन को विदा कराकर जा रही कार हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर दूल्हा-दुल्हन को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक पंजाब के जालंधर निवासी अखिलेश कुमार ने बेटे भोला की शादी जालौन के डमरूपुर गांव से तय की थी।
सोमवार को शादी होने के बाद भोला मंगलवार दोपहर दुल्हन की विदा कराकर पंजाब जा रहा थे। कार में अखिलेश कुमार (50) उनका बेटा भोला प्रसाद (25), बहू संध्या कुमारी (22), पुत्री किरन (13) तथा दामाद रोशन (28) थे। सुनबर्षा गांव के पास हाईवे पर खड़े कंटेनर में कार पीछे से जा घुसी। हादसे की सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को निकालकर सीएचसी महेवा में भर्ती कराया।
Trending Videos

जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन भोला और संध्या की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि परिजन ने कार चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही है। जांच कर हाईवे किनारे कंटेनर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।