सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Not a single complaint was received during Sambhav Diwas.

Etawah News: संभव दिवस में नहीं आई एक भी शिकायत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Not a single complaint was received during Sambhav Diwas.
विज्ञापन
फोटो: 26 जसवंतनगर नगर पालिका में शिकायतें सुनते ईओ श्याम वचन सरोज। संवाद

शिकायतकर्ताओं का इंतजार करते रहे नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ
जसवंतनगर में मंदिर में वाटर कूलर लगाने की मांग सहित आईं तीन शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल/जसवंतनगर। नगर पंचायत इकदिल में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। संभव दिवस में ईओ श्याम वचन सरोज व नगर पंचायत अध्यक्ष साधना दोहरे सुबह 10 बजे से शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे।
खास बात यह रही कि अध्यक्ष व ईओ दो घंटे तक शिकायतकर्ताओं का इंतजार करते रहे लेकिन एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। ईओ ने कहा कि क्षेत्र में अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो कोई भी आम दिनों में भी आकर अपनी समस्या को रख सकता है। समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित कर्मचारियों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ईओ जसवंतनगर श्याम बचन सरोज ने जसवंतनगर नगरपालिका में पहुंचकर शिकायतों को सुना। यहां पर आयोजित संभव दिवस में कुल तीन शिकायतें आईं। मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी आरती देवी ने हनुमान मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगवाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं और भीषण गर्मी के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, रेलमंडी निवासी शिवम यादव ने मोहल्ले में स्टैंड पोस्ट लगवाने की मांग की, जिससे स्थानीय लोगों को नियमित रूप से पानी की उपलब्धता हो सके। इसके अलावा मोहल्ला होमगंज निवासी ऋषिकांत ने आगामी बरसात को देखते हुए नाले का पानी नदी की ओर मोड़ने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, ताकि जलभराव की समस्या से बचा जा सके। ईओ ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को देखकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। संभव दिवस में लिपिक नवनीत कुमार, सखी त्रिपाठी, शिवांग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed