सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider returning after taking Home Guard exam dragged by car, dies

Etawah News: होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने घसीटा, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning after taking Home Guard exam dragged by car, dies
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। नेशनल हाईवे स्थित सराय मिट्ठे के पास सोमवार दोपहर होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे युवक को कार सवार ने टक्कर मारने के बाद करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार को रोकने के प्रयास में सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


सोमवार को औरैया जिले के जेतापुर कोतवाली निवासी महेंद्र सिंह (30) होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आए थे। प्रथम पाली में परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बाइक से दोपहर बाद घर लौट रहे थे। वह जैसे ही एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इस दौरान अनियंत्रित रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महेंद्र सिंह कार के नीचे फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक कार के नीचे फंसा रहा और चालक उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। सराय मिट्ठे के पास जब कार रुकी तब तक युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो चुका था। सड़क पर घसीटते हुए युवक को देख ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रवीण सिंह ने कार को रोकने का साहस दिखाया लेकिन अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वह भी घायल हो गए। घटना से आक्रोशित भीड़ ने मौके पर हंगामा किया।
मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि महेंद्र काफी होनहार थे। वह बीएड करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मां रामकली देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार चालक समेत पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed