सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Masked miscreants robbed a grocery merchant of Rs 16 lakh at gunpoint.

Etawah News: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा लगाकर किराना व्यापारी से 16 लाख लूटे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed a grocery merchant of Rs 16 lakh at gunpoint.
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। दुकान बंद करके घर लौट रहे किराना के थोक व्यापारी से तमंचे के बल पर सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में 16 लाख रुपये थे। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात ने घटनास्थल का निरीक्षण करके चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। मंगलवार शाम डीआईजी ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। परिजनों से भी बातचीत की है। पुलिस मंगलवार शाम तक बिधूना सड़क के कई सीसीटीवी निकलवाकर आरोपियों का पता लगाने में जुटी रही। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


मोहल्ला विशंभर कॉलोनी निवासी गोविंद शाक्य ने बताया कि उनकी नेबिलगंज स्थित गल्ला मंडी में थोक किराना की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके नकदी से भरा बैग लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जय गोपाल स्कूल के समीप पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया। व्यापारी कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपी बैग छीनकर बैंक वाली गली से होते हुए बिधूना सड़क की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रात में ही एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र, सीओ आरडी मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। रातभर सर्विलांस, एसओजी, थाना समेत चार टीमें आरोपियों की तलाश करती रही लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बैंक और आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। मंगलवार शाम डीआईजी हरीश चंदर कानपुर से भरथना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके एसएसपी से पूरी घटना की जानकारी की। प्रथम दृष्टया पुलिस रेकी के बाद घटना को अंजाम देने की बात मानकर जांच कर रही है।


पीड़ित व उनके परिवार के लोगों से बातचीत की है। उससे कई सुराग मिले हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे न लगे होने की वजह से आरोपियों की पहचान में दिक्कत हुई है।
हरीश चंदर, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed