सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Innocent child dies after colliding with cattle, couple injured

Etawah News: गोवंश टकराने से मासूम की मौत, दंपती घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after colliding with cattle, couple injured
विज्ञापन
भरथना। भरथना-ऊसहराहार मुख्य मार्ग पर सोमवार रात शादी समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार दंपती गोवंश से टकरा गए। हादसे में महिला की गोद में बैठी मासूम बच्ची की सड़क पर गिरने से मौत हो गई जबकि दंपती भी घायल हो गए। पति की हालत गंभीर देख उन्हें सैफई रेफर किया गया है।
Trending Videos

सोमवार रात करीब आठ बजे पास अभिनव (24) निवासी चटोरपुरा बकेवर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उसके साथ पत्नी रोशनी (23) व सात माह की बेटी नित्या भी थी। तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग पर स्थित भोली चौराहा के बाइक के सामने अचानक गोवंश आकर टकरा गया। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वही, मां को गोद में बैठी नित्या उछलकर सड़क पर गिरी और बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मासूम को सीएचसी में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद नित्या को मृत घोषित कर दिया जबकि अभिनव को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। रोशनी के मामूली चोटें आने से उसका सीएचसी पर उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed