सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The crime was carried out after recce of a 400 meter route.

Etawah News: 400 मीटर के रास्ते की रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The crime was carried out after recce of a 400 meter route.
विज्ञापन
इटावा। किराना व्यापारी गोविंद शाक्य के घर और दुकान में लगभग चार सौ मीटर की दूरी है। वह प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज पोरवाल के घर की गली होकर विशंभर कॉलोनी तक जाते हैं। सोमवार रात भी वह उसी रास्ते से होकर निकले थे और वारदात शिकार हो गए। सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले दो नकाबपोश गली की आहट लेने आए थे। कुछ देर वहां आवाजाही देखने के बाद वह वहां से चले गए थे। इसके कुछ देर बाद ही तीन बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
Trending Videos


वारदात को जिस जगह पर अंजाम दिया गया, वहां आसपास घर और दुकान में कोई सीसीटीवी नहीं लगे थे। जहां व्यापारी की बाइक रोकी गई वहां पर स्पीड ब्रेकर है इस वजह से व्यापारी ने बाइक धीरे की थी और बदमाशों ने उनके तमंचा लगा दिया। पूरे घटनाक्रम को देखकर पुलिस को अंदेशा है कि इस लूट के लिए पहले से व्यापारी की रेकी की गई थी। इसके बाद सोच समझकर जगह चिह्नित करके वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- किसी करीबी को थी 16 लाख होने की जानकारी

व्यापारी के अनुसार उनकी प्रतिदिन का लगभग दो से तीन लाख रुपये दुकानदारी है। सोमवार को उसका दुकानदारी ज्यादा हुई थी तो लगभग छह लाख रुपये आए थे। बताया कि पांच-पांच लाख रुपये तगादे के भी आ गए थे। इस हिसाब से लगभग 16 लाख रुपये उसके पास थे। बताया कि भइया भी दुकान पर साथ थे लेकिन वह कुछ काम होने की वजह से थोड़ी पहले निकल गए थे। व्यापारी की ओर से बताई गई स्थिति को देखकर पुलिस को अंदेशा है कि कोई ऐसा व्यक्ति घटना में शामिल है जिसे व्यापारी के पास मोटी रकम होने की जानकारी थी। ऐसे में करीबियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।


- बाइक दौड़ाते दिखे संदिग्ध लुटेरे

पुलिस ने बिधूना सड़क के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें तीन युवक एक बाइक से उल्टी दिशा में ही तेजी से बाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करके तलाश करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed