सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider's nephew dies after being hit by a car, uncle critical

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's nephew dies after being hit by a car, uncle critical
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के इटावा किशनी मार्ग पर सोमवार रात बेकाबू कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में जिला अस्पताल ले जाते समय भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, वहीं हादसे के बाद कार चालक भी मौके से भाग निकला।
Trending Videos

फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी शुभम यादव (30) पुत्र अखिलेश कुमार रात करीब नौ बजे चाचा अनुराग उर्फ अन्नू के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ऊसराहार क्षेत्र में किशनी मार्ग पर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शुभम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए अनुराग को आगरा के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम, चाचा अनुराग के साथ अशोक नगर में रहते थे। अनुराग जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी के रूप में तैनात है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed