{"_id":"69bede5e73f10f563c08f2aa","slug":"bjp-leaders-scooter-without-number-plate-gets-challan-of-rs-5000-etawah-news-c-216-1-etw1005-139676-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भाजपा नेत्री की बिना नंबर स्कूटी पर पांच हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भाजपा नेत्री की बिना नंबर स्कूटी पर पांच हजार का चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 51 : पुलिस से नोकझोंक करती भाजपा नेत्री। संवाद
-ईद के को लेकर कस्बे में चल रही पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ईद के त्योहार को लेकर कस्बे में चल रही पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार दोपहर भाजपा नेत्री और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। बिना नंबर प्लेट स्कूटी पर तीन सवारी बैठाकर चलने पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान किया जिसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
थाना बसरेहर पुलिस बाजार क्षेत्र में गश्त करते हुए वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की तो स्कूटी पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली। इस पर पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि स्कूटी चला रहा युवक खुद को भाजपा नेता का परिचित बताने लगा और पुलिस से बहस करने लगा। उसने मोबाइल से वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में उसने अपनी बहन भाजपा नेत्री (भाजयुमो की जिला मंत्री) प्रीति दुबे को मौके पर बुला लिया। भाजपा नेत्री के पहुंचते ही मामला गरमा गया और पुलिस व उनके बीच तीखी बहस होने लगी। करीब आधे घंटे तक बाजार में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और तीन सवारी बैठाने पर पांच हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके बाद भाजपा नेत्री अपने घर चली गईं। भाजपा नेत्री प्रीति दुबे ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें पहचानती है, इसके बावजूद उनके भाई के साथ सख्ती की गई। उन्होंने कहा कि वह मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगी।
वहीं, थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि ईद के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आर्यन दुबे बिना नंबर की स्कूटी पर तीन लोगों के साथ मिला, जिस पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
Trending Videos