{"_id":"69e7c57e3d7bdac514001744","slug":"bjp-will-make-opposition-to-womens-reservation-bill-an-issue-dharamveer-etawah-news-c-216-1-etw1013-141498-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला आरक्षण बिल के विरोध को मुद्दा बनाएगी : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला आरक्षण बिल के विरोध को मुद्दा बनाएगी : धर्मवीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। महिला आरक्षण के बिल को पास होने में विपक्षियों की ओर से लगाए गए रोड़े का मुद्दा भाजपा अब आगामी चुनाव में उठाएगी। यह बात मंगलवार को प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही।
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 अप्रैल को विपक्षियों ने विधेयक पारित नहीं होने दिया। यह दिन काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति निर्माण में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का अधिकार देना चाहते थे। कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके ने चुनाव में महिला आरक्षण के बिल पर मुहर नहीं लगने दी।
उन्होंने चुनावों में इस मुद्दे को उठाने की बात कही। कहा कि महिलाएं इस उपेक्षा का जवाब चुनाव में देंगी। उन्होंने चुनाव के दौरान ही इसे पारित करने को लेकर की गई भाजपा की कोशिशों पर कहा कि भाजपा वोटों के लिए ऐसा नहीं करती है। स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X