सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Couple tried to commit suicide on railway track, rescued by GRP

Etawah News: रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंचे दंपती, जीआरपी ने बचाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Couple tried to commit suicide on railway track, rescued by GRP
विज्ञापन
भरथना। रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार को उस समय खलबली मच गई जब एक दंपती पारिवारिक विवाद के चलते अपनी जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए दंपती को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos


सुबह करीब साढ़े दस बजे औरैया के थाना एरवाकटरा निवासी दंपती पारिवारिक विवाद के चलते जान देने के इरादे से बाइक से भरथना स्टेशन पहुंचे। यहां रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20-बी के समीप उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और दोनों पति पत्नी रेलवे ट्रैक पर एक साथ चलने लगे। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी को मामले की जानकारी दी। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और दंपती को वहां से हटाकर चौकी ले आए। यहां दंपती को समझा-बुझाकर शांत कराया और मौके पर पहुंचे भाइयों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि घर में सास बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों बाइक से घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed