{"_id":"6a26f8123a26e73025079ebe","slug":"current-affairs-posed-a-tough-test-reasoning-was-a-relief-etawah-news-c-216-1-etw1004-144076-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: करंट अफेयर्स ने लिया कड़ा इम्तिहान, राहत भरी रही रिजनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: करंट अफेयर्स ने लिया कड़ा इम्तिहान, राहत भरी रही रिजनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र में तर्कशक्ति और हिंदी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे। हालांकि, सामान्य अध्ययन खंड में समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवालों ने उन्हें खूब उलझाया।
कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। लेकिन समसामयिक घटनाओं के कुछ प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण माना गया। सुबह की पाली में पेशेवर नेटवर्किंग के लिए मुख्य प्लेटफॉर्म पर एक प्रश्न पूछा गया था। इसके विकल्पों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और लिंक्डइन शामिल थे। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस कब मनाया जाता है, जैसे प्रश्नों ने भी अभ्यर्थियों को सोचने पर मजबूर किया। गणित के प्रश्न कठिन नहीं थे, लेकिन अधिक गणना वाले होने से काफी समय लग गया। सामान्य अध्ययन में समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्नों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक थी।
पहली पाली में कुल 4,272 अभ्यर्थियों में से 3,222 उपस्थित हुए। दूसरी पाली में भी 4,272 में से 3,282 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 2040 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह आंकड़ा परीक्षा में अभ्यर्थियों की कुल अनुपस्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को तीन चरणों की जांच से गुजरना पड़ा। इसमें बायोमीट्रिक सत्यापन और पहचान पत्रों की जांच भी शामिल थी। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर उरई से परीक्षा देने पहुंचे आलोक कुमार ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। उम्मीद के मुताबिक प्रश्न पूछे गए। तैयारी ठीक थी इसलिए चयन हो जाएगा।
कालपी से परीक्षा देने आए अंकित ने बताया कि उन्हें गणित के प्रश्न कठिन लगे। पिछली बार की परीक्षा में भी गणित में ही कम नंबर आए थे। रीजनिंग सहित अन्य पेपर अच्छा रहा।

Trending Videos