सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The BJP government has created a situation akin to an undeclared emergency in the country: Shivpal.

देश में अघोषित इमरजेंसी जैसी है भाजपा सरकार : शिवपाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The BJP government has created a situation akin to an undeclared emergency in the country: Shivpal.
विज्ञापन
21 अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव व अन्य। संवाद


महेवा के रतनपुर गांव में किया पार्क का लोकार्पण व अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण
सभा को संबोधित करते हुए कहा अब प्रदेश में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बकेवर (इटावा)। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा। जनता के पैसे की लूट हो रही है। कमीशन के खेल में विधायक निधि का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। महंगाई की मार से जनता बेहाल है। भाजपा सरकार देश प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसी है। प्रदेश की जनता ने अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
महेवा ब्लॉक में रविवार को ग्राम रतनपुर में बने पार्क का लोकार्पण और अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। उनके साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को पीडीए का शंखनाद बताते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे बिजली देने की बात कर रहे हैं और लोगों को आठ घंटे भी नहीं मिल रही है। ऊपर से बिजली की दर भी बढ़ा दी गई है। किसानों को बीज-खाद व सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

आज जो अधिकारी जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं सपा सरकार आने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जीएसटी के नाम पर बार-बार टैक्स लगाकर जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से हाथ उठवाकर 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प दिलाया।
सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अघोषित इमरजेंसी है। भाजपा सरकार में बजट की लूट हो रही है, पेपर लीक हो रहे हैं, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे पूर्व सपा विधायक राघवेंद्र सिंह गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक प्रदीप यादव, अशोक यादव, रामसेवक यादव, श्रीकृष्ण यादव, सपा जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, जीतू ठाकुर, जिला सचिव राकेश यादव, अनिता दिवाकर, सुशांत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य फरियाद भारती आदि मौजूद रहे।
भाजपा खत्म करना चाह रही पीडीए के लोगों के संवैधानिक अधिकार
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय को गहरी चोट पहुंची है। भाजपा ऐसा काम कर रही है जिससे पीडीए को लोग ऊंचे पदों पर न पहुंच पाएं। भाजपा पीडीए के लोगों को आपस में लड़ाकर बांटने का काम कर रही है। भाजपा संविधान में पीडीए को मिले हक को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed