सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR registered for the abduction of a minor.

Etawah News: नाबालिग को ले जाने में अपहरण की प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for the abduction of a minor.
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की महिला ने नाबालिग पुत्री को ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी और नामजद युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 26 मई की शाम करीब सात बजे उसकी 17 वर्षीया पुत्री घर से लापता हो गई। इस दौरान वह भरथना स्थित मौसी के घर गई हुई थी। घर पर मौजूद छोटी बेटी ने फोन कर बड़ी बहन के कहीं जाने की जानकारी दी। परिवार के लोग घर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुत्री को विनय नामक युवक ले गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि किशोरी और आरोपी युवक की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed