सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Quarantine period over; lioness Sudha to be moved to the enclosure.

Etawah News: क्वारंटाइन अवधि पूरी, बाड़े में पहुंचेगी शेरनी सुधा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Quarantine period over; lioness Sudha to be moved to the enclosure.
विज्ञापन
फोटो: 29 इटावा सफारी पार्क के क्वारंटाइन हाउस में बैठी शेरनी सुधा। स्रोत सफारी प्रशासन




क्रॉसर


कैनाइन डिस्टेंपर सहित अन्य संक्रमण की जांच के लिए खून का नमूना आईवीआरआई बरेली भेजा गया



जांच रिपोर्ट सामान्य होने के बाद लगेंगे टीके, फिर पहुंचाया जाएगा सिंबा-सुल्तान के बाड़े के पास



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। रोहतक जू से 18 मई को इटावा सफारी पार्क में लाई गई शेरनी सुधा की क्वारंटाइन अवधि रविवार को पूरी हो गई। सुधा ने लायन हाउस एक में क्वारंटाइन का समय सामान्य रूप से गुजारा है लेकिन अभी सुधा को कुछ और दिन इसी हाउस नंबर एक में अकेले रहना पड़ेगा। अब सुधा की स्वास्थ्य संबंधी कई जांचें होंगी। इसके लिए खून का सेंपल आईवीआरआई बरेली को भेजा जा चुका है। इसमें प्रमुख रूप से कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण की जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद सुधा को बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा।



इटावा सफारी पार्क के शेर सिंबा और सुल्तान के साथ जोड़ा बनाने के लिए रोहतक जू से शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क लाया गया है। सीजेडए के नियमों के अनुसार पहले 20 से 21 दिनों तक सुधा को क्वारंटाइन रखा गया। इस दौरान सुधा के खान-पान और उसकी दिनचर्या व व्यवहार पर नजर रखी गई। इसी हाउस में सुधा ने यह अवधि सामान्य रूप से गुजार ली तो अब दूसरे चरण में सुधा की खून की जांच की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से कैनाइन डिस्टेंपर जैसी गंभीर बीमारी की जांच शामिल है। यह सब रिपोर्ट नार्मल आने के बाद सुधा का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद सुधा सिंबा और सुल्तान के साथ जोड़ा बनाने के लिए तैयार हो जाएगी। टीकाकरण के बाद शेरनी सुधा को सिंबा और सुल्तान के पास वाले बाड़े में पहुंचाया जाएगा। यहां पर सफारी प्रशासन यह निगरानी करेगा कि सुधा सिंबा और सुल्तान में से किसके साथ सहज महसूस कर रही है उसके बाद उसी नर शेर के साथ सुधा को मेटिंग के लिए छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शावक वीरू और संजू की सुधा ने अच्छे से की थी देखभाल



इटावा सफारी पार्क में लाई गई शेरनी सुधा पहले भी दो शावकों को जन्म दे चुकी है। तिलियार लेक लघु चिड़ियाघर में शेरनी सुधा की शेर धीरा के साथ मेटिंग कराई गई थी। इसके बाद सुधा ने यहां पर अक्टूबर 2024 में दो नर शावकों को जन्म दिया था। सुधा ने अपने दोनों शावकों की अच्छे से देखरेख की थी जिससे अब वह रोहतक के इस चिड़ियाघर की रौनक बने हुए हैं। इन शावकों को जू प्रशासन ने वीरू और संजू नाम दिया है। सुधा स्वभाव से शांत है। ऐसे में इटावा सफारी पार्क प्रशासन मान रहा है कि सुधा इटावा सफारी पार्क की भी रौनक बढ़ाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos




वर्जन



शेरनी सुधा की क्वारंटाइन अवधि पूरी हो गई है। खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जल्द ही टीकाकरण किए जाने के बाद सुधा को सिंबा और सुल्तान के पास वाले बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा।-डॉ. विनय कुमार सिंह, उप निदेशक इटावा सफारी पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed