{"_id":"6a26f795c3d76b0c690a0bcb","slug":"taking-the-name-of-the-family-the-young-man-was-made-to-sit-on-the-bike-and-70-thousand-rupees-were-taken-away-etawah-news-c-216-1-etw1005-144087-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: परिजन का नाम लेकर युवक को बाइक पर बिठाया, 70 हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: परिजन का नाम लेकर युवक को बाइक पर बिठाया, 70 हजार किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के आजाद सड़क पर दो टप्पेबाजों ने एक युवक को झांसा दिया। वे युवक के परिजन का नाम बताकर उसे अपनी बाइक पर बैठा ले गए। आजाद सड़क से मोहल्ला गिरधारीपुरा के बीच उसकी जेब काट ली गई।
टप्पेबाजों ने युवक की जेब से 70 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में बहाना बनाकर वे मौके से भाग गए। पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी है। उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यह घटना हुई। बनामई गांव निवासी विजयपाल अपने पिता की तेरहवीं के भोज के लिए सामान खरीदने भरथना बाजार आए थे।
विजयपाल आजाद सड़क पर खड़े थे, जहां टप्पेबाजों ने उन्हें परिजन का नाम लेकर झांसा दिया। वे विजयपाल को बाइक पर बैठाकर मोहल्ला गिरधारीपुरा ले गए और वहां उतारकर भाग गए। विजयपाल ने अपनी जेब कटी पाई, जिसमें रखे 70 हजार रुपये गायब थे। पुलिस को सूचना मिलने पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos