सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government has proved to be a bad omen for the small business community: Chandel

छोटे व्यापारी वर्ग के लिए मनहूस साबित हुई सरकार : चंदेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Government has proved to be a bad omen for the small business community: Chandel
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक सोमवार को हुई। इसमें व्यापारियों के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। व्यापारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की।
Trending Videos

शास्त्री चौराहे के एक होटल में जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों के लिए मनहूस साबित हुई है। चंदेल ने आरोप लगाया कि सरकार देश के व्यापार जगत को धीरे-धीरे बर्बाद कर रही है। आम जनता से रिकॉर्ड जीएसटी वसूलने के बावजूद अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है। व्यापारी घटते व्यापार से अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। चंदेल ने कहा कि सरकार कागजों पर विकसित भारत के सपने दिखा रही है। विशिष्ट अतिथि दौलत सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी को व्यापारियों और किसानों का हितैषी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन ने व्यापारियों से संगठित रहने को कहा। उन्होंने 2027 के चुनाव में मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। अनवार हुसैन ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और खुशहाली वापस लाने पर जोर दिया। जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार ने व्यापारियों को धोखा दिया है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल ने व्यापारियों को संगठन से जोड़ने की पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed