{"_id":"69c03780f55ed8df0c0aabcb","slug":"dcm-driver-changing-tyre-hit-by-truck-dies-etawah-news-c-216-1-etw1005-139683-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: टायर बदल रहे डीसीएम चालक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: टायर बदल रहे डीसीएम चालक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1: अलोक की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
-सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विचारपुरा गांव पास रविवार भोर पहर हादसा
-हरदोई निवासी डीसीएम चालक दिल्ली से कोलकाता जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर रविवार तड़के डीसीएम का पंचर टायर बदल रहे चालक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक काफी देर तक डीसीएम में फंसा रहा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। वहींं, ट्रक चालक हादसे के बाद भाग गया। डीसीएम चालक दिल्ली से कानपुर जा रहा था।
रविवार सुबह करीब चार बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विचारपुरा गांव के पास आलोक कुमार (30) निवासी सेहुआ थाना पचदेवरा, हरदोई सड़क किनारे खड़े होकर टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल चालक काफी देर तक हाईवे पर पड़ा रहा और समय पर मदद न मिलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेल्पर संजय बाथम (30) निवासी सराय गोविंद, थाना देहलूपुर प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक के साथी मनोज कुमार निवासी यदुवंश नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा ने बताया कि आलोक दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। रात करीब तीन बजे आलोक का फोन आया था कि विचारपुरा गांव के पास डीपीएस के सामने गाड़ी पंचर हो गई है और उसने मदद के लिए बुलाया था। मनोज के अनुसार रात अधिक होने के कारण उसे सुबह तक वाहन में ही रुकने की सलाह दी लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचता आलोक टायर बदलते समय हादसे का शिकार हो चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने घायल संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पुलिस हादसे कर भागे ट्रक की तलाश में जुटी है। इसमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।
Trending Videos