सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Democracy fighter dies in car accident

Etawah News: कार की टक्कर से लोकतंत्र सेनानी की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighter dies in car accident
विज्ञापन
इटावा। दुकान बंद कर घर लौट रहे लोकतंत्र सेनानी की कार की टक्कर से मौत हो गई। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहर के बादशाह कुली कब्रिस्तान में किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, व्यापारियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




शहर के नौरंगाबाद निवासी हनीद (80) उर्फ मीदू मोतीझील क्षेत्र में वाहनों की रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। उनके भतीजे बबलू ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। जब उनका ई-रिक्शा जिलाधिकारी चौराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाली कार की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

हनीद उर्फ मीदू इमरजेंसी के समय वह समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे और लोकतांत्रिक संघर्ष के दौरान जेल भी गए थे। गुरुवार को बादशाह कुली कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस गार्ड ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed