सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The transformer has been out of order for 11 days, causing a drinking water crisis in the village.

Etawah News: गांव में 11 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, पेयजल संकट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The transformer has been out of order for 11 days, causing a drinking water crisis in the village.
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक के गनियावर गांव में पिछले 11 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम रोहित कुमार मौर्य को ज्ञापन भी सौंपा।
Trending Videos


ग्रामीण मधुर अवस्थी, रूप सिंह चौहान, हाकिम सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह तोमर, रामू सिंह चौहान, नत्थू लाल, देवेंद्र सिंह, संजय, विष्णु, शंभू सिंह भदौरिया सहित करीब 20 लोगों ने तहसील पहुंचकर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इनका कहना था कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने के बावजूद गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली न होने से घरों में लगे पानी के मोटर बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर जेई बिजली विभाग चकरनगर महेंद्र पटेल का कहना है कि आंधी पानी के बीच एक साथ कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं इससे समस्या आ रही है। एक-दो दिन में ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। वहीं एसडीएम रोहित मौर्य ने ग्रामीणों के तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed