सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girl dies under suspicious circumstances

Etawah News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के बैसौली घाट गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। यहां गुरुवार जल्दी सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। इकदिल थाना क्षेत्र के बैसौली घाट निवासी कंचन कुमारी (18) की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका भाई अनुज उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उन्हें मृत घोषित किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवती को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। ग्रामीणों में युवती के फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है। हालांकि मृतका के भाई अनुज कुमार ने बताया कि हार्टअटैक से मौत हुई है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed