{"_id":"69c037ecfc36d5766f030914","slug":"dm-reached-his-residence-with-an-empty-cylinder-etawah-news-c-216-1-etw1013-139719-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खाली सिलिंडर लेकर पहुंचे डीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खाली सिलिंडर लेकर पहुंचे डीएम आवास
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27 : जिलाधिकारी आवास गेट पर सिलिंडर लेकर पहुंचे परेशान लोग। स्रोत संवाद
बुकिंग के बाद भी नहीं नहीं मिला सिलिंडर
डीएम से मिलने के लिए कहा तो लौटा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सरकारी दावों के बाद भी घरेलू गैस सिलिंडर की धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। बुकिंग के बाद भी कुछ लोगों को सिलिंडर नहीं मिला तो खाली सिलिंडर लेकर जिलाधिकारी आवास गेट पर पहुंच गए। उन्होंने गेट खोलवाकर जिलाधिकारी से मिलने की बात कही तो उन्हें डांटकर कार्यालय में मिलने की कहकर लौटा दिया गया।
जिलाधिकारी आवास गेट पर पहुंचे लोगों में ज्यादातर सरकारी विभाग के ही कर्मचारी थे। इनमें कई की बुकिंग हुए एक सप्ताह के करीब हो गया, लेकिन, सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। रविवार को भी जब उन्हें इस परेशानी से जूझना पड़ा तो वे बिफर गए। घरेलू गैस संकट के चलते वे शिकायत करने जिलाधिकारी आवास की ओर चल दिए, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। इनका कहना था कि अधिकारी गैस की किल्लत न होना बता रहे हैं और जब गैस लेने एजेंसी जा रहे हैं तो वहां टोटा होना बता दिया जा रहा है। बुकिंग होने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। खाना कैसे बनेगा, बच्चों को गर्म दूध तक देना मुश्किल हो गया है। इस दौरान नाराज लोगों ने रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
Trending Videos