{"_id":"69b99fee6bfca536f002e5de","slug":"dues-of-rs-35-lakh-the-corporation-disconnected-the-electricity-of-the-municipality-etawah-news-c-216-1-etw1004-139441-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 35 लाख का बकाया, निगम ने काटी नगर पालिका की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 35 लाख का बकाया, निगम ने काटी नगर पालिका की बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर की सरकार और बिजली निगम के बीच बकाया वसूली को लेकर ठन गई है। कई महीनों से बिजली बिल जमा न करने पर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है। निगम का दावा है कि पालिका पर करीब 35 लाख रुपये का बिल बकाया है। वहीं, इससे पहले नगर पालिका ने भी बिजली निगम को छह करोड़ रुपये के किराए का नोटिस थमाया था।
बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक नगर पालिका के जलकर और मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) का भुगतान शासन स्तर से लखनऊ मुख्यालय से होता है। लेकिन, पालिका के मुख्य कार्यालय का बिजली बिल स्थानीय स्तर पर जमा किया जाना था जो लंबे समय से लटका हुआ है। निगम का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद 35 लाख की बकाया राशि जमा नहीं की गई, जिसके चलते आखिरकार टीम ने मंगलवार को दफ्तर की बत्ती गुल कर दी।
लगभग 15 दिन पहले नगर पालिका ने बिजली निगम को नोटिस भेजकर दावा किया था कि शहर में बिजली निगम के जितने भी पोल लगे हैं और जहां सब-स्टेशन (बिजली घर) बने हैं, वे नगर पालिका की जमीन पर हैं। पालिका ने पिछले कई वर्षों का किराया जोड़कर विभाग पर छह करोड़ रुपये की देनदारी निकाल दी थी।
नगर पालिका कार्यालय का बिल लंबे समय से बकाया था, जो 35 लाख रुपये तक पहुंच गया है। नोटिस के बाद भी भुगतान न होने पर कनेक्शन काटा गया है। जहां तक पालिका की ओर से भेजे गए छह करोड़ के किराये के नोटिस का सवाल है, उसे विभागीय मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं से आगे की कार्रवाई तय होगी।
हनुमान प्रसाद मिश्रा, एक्सईएन प्रथम
Trending Videos